डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर बिलासपुर में श्रद्धांजलि, जनप्रतिनिधियों ने किया माल्यार्पण

रिपोर्ट... राकेश मिश्रा... बिलासपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बिलासपुर में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जीडीसी कॉलेज के सामने स्थित उनकी प्रतिमा पर केन्द्रीय राज्य मंत्री व बिलासपुर सांसद तोखन साहू तथा छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर तोखन साहू ने बाबा साहेब के संघर्षपूर्ण जीवन और उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा को हथियार बनाकर समाज में व्याप्त भेदभाव के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी। उन्होंने लोगों से अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने की अपील की। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, स्वतंत्रता और न्याय प्रदान किया। उन्होंने कहा कि उनका सपना एक समतामूलक समाज का निर्माण था, जिसे हमें मिलकर साकार करना होगा। कार्यक्रम में महापौर पूजा विधानी, भाजपा प्रदेश मंत्री हर्शिता पाण्डेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Apr 14, 2026 - 21:13
 0  15
💬 WhatsApp पर शेयर करें
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर बिलासपुर में श्रद्धांजलि, जनप्रतिनिधियों ने किया माल्यार्पण

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483