तखतपुर में घर के बाहर खड़ी शिक्षक की दोपहिया वाहन चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला अंतर्गत तखतपुर में शातिर चोरों के हौसले बुलंद हैं, जहां घर के बाहर खड़ी एक दोपहिया वाहन को अज्ञात चोर ने पार कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, आजाद नगर निवासी शिक्षक कार्तिक राम पनागर ने तखतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि बीती 5 जुलाई की रात खाना खाने के बाद उन्होंने अपनी दोपहिया गाड़ी (नंबर CG 10 BG 2787) को रोजाना की तरह घर के सामने लॉक करके खड़ा किया था। अगली सुबह जब वे 5 बजे उठे, तो वाहन अपने स्थान से गायब था। पीड़ित शिक्षक की लिखित रिपोर्ट पर तखतपुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303, 2 के तहत अपराध पंजीकृत कर मामले को विवेचना में ले लिया है और चोर की तलाश शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


