मुंगेली में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान बैंड बजाने को लेकर विवाद, युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी महेंद्र जांगड़े गिरफ्तार।
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के ग्राम हेडसपुर में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान बैंड बजाने की बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। पीड़ित शिवदास पात्रे की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धारा 296, 115(2), 351(3), 118(1) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी महेंद्र जांगड़े को हिरासत में लेकर उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू जब्त कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानिए क्या था पूरा विवाद और पुलिस की आगे की कार्रवाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


