तिफरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में सिरगिट्टी क्षेत्र को मिली बड़ी जिम्मेदारी रामायण रजक उपाध्यक्ष सचिव एम अप्पा राव नियुक्त समर्थकों में खुशी की लहर
बिलासपुर/यु मुरली राव - छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत तिफरा नगर/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में पूर्व पार्षद रामायण रजक, गोविंद यादव उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त एवं हर्ष छाबड़ा को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। एम अप्पा राव, प्रीति निर्मलकर, नीता बर्मन, लक्ष्मण ध्रुव को सचिव पद पर नियुक्त किए। अरुण नथानी, रविंद्र डहिरे को महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई। सिरगिट्टी क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। नियुक्त किए गए सभी पदाधिकारी लंबे समय से पार्टी के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी इस नई जिम्मेदारी से सिरगिट्टी क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नियुक्त किए गए पदाधिकारीगण अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन को नई दिशा देंगे तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


