दिलीप सोनी बने जिला कांग्रेस सचिव, क्षेत्र में खुशी की लहर
मुंगेली। जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली में पार्षद एवं एम.आई.सी. सदस्य दिलीप सोनी को जिला सचिव नियुक्त किए जाने पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उनके समर्थकों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। दिलीप सोनी लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए आम जनता की सेवा करते आ रहे हैं। उनकी सादगी, मिलनसार स्वभाव और जनहित के कार्यों के कारण वे क्षेत्र में एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में पहचाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति को संगठन के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा युवाओं में भी नई ऊर्जा का संचार होगा। स्थानीय नागरिकों ने भी खुशी जताते हुए कहा कि दिलीप सोनी हमेशा जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हैं और उनके समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। ऐसे में उनके जिला सचिव बनने से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


