दीपका के पार्षद सुजीत सिंह को मिली भाजयुमो कोरबा जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति, साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल तिकरिया के अनुमोदन तथा भाजपा कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष Vaibhav Sharma ने भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के पदाधिकारियों की घोषणा की है। इसी क्रम में दीपका नगर पालिका परिषद के पार्षद एवं विधायक प्रतिनिधि सुजीत सिंह को भारतीय जनता युवा मोर्चा कोरबा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुजीत सिंह को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा युवा मोर्चा की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।इस अवसर पर पार्टी के कई कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सुजीत सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Mar 12, 2026 - 12:35
 0  4
💬 WhatsApp पर शेयर करें
दीपका के पार्षद सुजीत सिंह को मिली भाजयुमो कोरबा जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0