आरोपी ने लोहे की कुर्सी से स्वयं खटीक के सिर पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत संतोष भवन के सामने बीती रात करीब 3:30 बजे एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनाक्रम के अनुसार, सोम केसरी और स्वयं खटीक अपने दोस्त प्रिंस रोहरा की मदद करने के बाद उसे घर छोड़ने जा रहे थे और रास्ते में संतोष भवन के पास रुके थे, तभी वहां मेहुल जात्रे, प्रकाश निषाद और धनंजय वस्त्रकार पहुंचे और उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी।छुट्टियां व मौसमी आयोजन विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और इसी दौरान एक आरोपी ने लोहे की कुर्सी से स्वयं खटीक के सिर पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल युवक को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सोम केसरी की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई मे जुट गई है।

Jul 4, 2026 - 12:44
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
आरोपी ने लोहे की कुर्सी से स्वयं खटीक के सिर पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।
मामूली विवाद में युवक का फोड़ा सिर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0