निलंबित कर्मचारी पर फिर घिरा शिकंजा विकास तिवारी की संपत्ति की होगी जांच...

बिलासपुर में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। पहले से निलंबित चल रहे सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी एक बार फिर जांच के घेरे में आ गए हैं। इस बार मामला आय से अधिक संपत्ति का बताया जा रहा है, जिसे लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दे दिए हैं।मिली जानकारी के अनुसार, भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति ने कलेक्टर बिलासपुर के नाम पत्र लिखकर विकास तिवारी के खिलाफ जांच की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विकास तिवारी के पास उनकी आय से कहीं अधिक संपत्ति है। इस शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। बताया जा रहा है कि विकास तिवारी पहले भी विवादों में रह चुके हैं। शिक्षकों की पदोन्नति से जुड़े मामले में उन्हें पहले निलंबित किया जा चुका है। इसके अलावा शासन के आदेशों का पालन नहीं करने के मामले में भी वे फिलहाल निलंबित चल रहे हैं।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विकास तिवारी के पास कई जगहों पर करोड़ों की अचल संपत्ति है। इनमें नेहरू नगर क्षेत्र में दो मंजिला मकान, मकान से लगी छह दुकानें, नेहरू नगर में दो अन्य मकान, मुंगेली नाका के पास दुकान, सरगांव में करीब सात एकड़ खेती योग्य जमीन, सकरी और चौबे कॉलोनी में प्लॉट समेत कई संपत्तियों का जिक्र किया गया है। इसके अलावा कोविड काल के दौरान 62 लोगों की अनुकंपा नियुक्ति का मामला भी सामने आया था, जिसमें 11 नियुक्तियां फर्जी पाए जाने पर उन्हें सेवा से बर्खास्त किया गया था। हालांकि शिकायत में आरोप है कि इस मामले में विकास तिवारी पर सख्त विभागीय कार्रवाई नहीं की गई। अब तीन सदस्यीय टीम इस पूरे मामले की जांच करेगी। ऐसे में सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि जांच में क्या सच सामने आता है और आगे प्रशासन क्या कार्रवाई करता है। वहीं भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति ने मांग की है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो विकास तिवारी को सेवा से बर्खास्त किया जाए।

Mar 10, 2026 - 21:35
 0  0
💬 WhatsApp पर शेयर करें
निलंबित कर्मचारी पर फिर घिरा शिकंजा विकास तिवारी की संपत्ति की होगी जांच...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0