नृसिंह नाथ मंदिर में आचार्य धनेश उपाध्याय जी का जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न...रुद्राभिषेक, हवन, महाआरती और भव्य भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

बिलासपुर। ग्राम हॉफा स्थित देवाधिदेव सिद्ध बघर्रा पाठ नृसिंह नाथ मंदिर में गुरुवार 7 मई 2026 को मंदिर के आचार्य एवं मुख्य पुजारी आचार्य धनेश उपाध्याय जी का जन्मदिवस श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य रूप से मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जन्मोत्सव को विशेष एवं यादगार बनाने के लिए भगवान नृसिंह नाथ जी का पंचामृत से भव्य रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना, हवन एवं रामायण पाठ का आयोजन संपन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मंदिर परिसर में 51 घृत दीपकों की दिव्य ज्योति प्रज्वलित की गई, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक प्रकाश और भक्तिभाव से आलोकित हो उठा। शाम को आयोजित महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान नृसिंह नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आचार्य धनेश उपाध्याय जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। मंदिर परिसर “जय नृसिंह देव” और भक्ति गीतों से गूंज उठा। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। आयोजन के दौरान श्रद्धा, सेवा और सनातन संस्कृति की अनुपम छटा देखने को मिली। मंदिर के आचार्य एवं मुख्य पुजारी आचार्य धनेश उपाध्याय जी ने सभी श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भक्तों का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। यह आयोजन केवल जन्मोत्सव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि श्रद्धा, भक्ति, सेवा और सनातन परंपरा के अद्भुत संगम का दिव्य अवसर बन गया, जिसने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

May 8, 2026 - 04:15
 0  11
💬 WhatsApp पर शेयर करें
नृसिंह नाथ मंदिर में आचार्य धनेश उपाध्याय जी का जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न...रुद्राभिषेक, हवन, महाआरती और भव्य भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0