नेशनल लोक अदालत में सीएमडी कॉलेज के एनएसएस एवं एनसीसी स्वयंसेवकों द्वारा मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित नेशनल लोक अदालत में सी.एम. दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के छात्र-छात्राओं ने सेवा, सहयोग एवं मानवता की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत करते हुए लोक अदालत में उपस्थित दूर-दराज़ से आए गरीब, जरूरतमंद एवं आम नागरिकों को शुद्ध शीतल जल, कोल्ड ड्रिंक एवं फ्रूटीन का वितरण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला अध्यक्ष प्राधिकरण, के द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की सेवा भावना, अनुशासन एवं समाज के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं द्वारा किया जा रहा यह कार्य वास्तव में प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं तथा विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों एवं सामाजिक चेतना का विकास करते हैं। नेशनल लोक अदालत में बड़ी संख्या में दूर-दराज़ ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों को भीषण गर्मी के बीच राहत प्रदान करने हेतु स्वयंसेवकों एवं कैडेट्स ने पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ शुद्ध शीतल जल एवं शीतल पेय पदार्थों का वितरण किया। विद्यार्थियों ने विनम्रता एवं अनुशासन के साथ प्रत्येक आगंतुक की सेवा करते हुए “नर सेवा ही नारायण सेवा” के भाव को चरितार्थ किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शासी निकाय अध्यक्ष डॉ.संजय दुबे ने स्वयंसेवकों एवं कैडेट्स ने अत्यंत अनुशासित एवं सेवाभावी भावना के साथ कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई। नेशनल लोक अदालत में बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों को भीषण गर्मी के बीच राहत प्रदान करने हेतु विद्यार्थियों द्वारा जल सेवा एवं शीतल पेय वितरण का कार्य लगातार किया गया, जिससे उपस्थित लोगों को काफी सुविधा एवं राहत प्राप्त हुई। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने “मानव सेवा ही सर्वोच्च सेवा है” के संदेश को आत्मसात करते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का उत्कृष्ट परिचय दिया। इस सेवा कार्य से यह स्पष्ट हुआ कि युवा पीढ़ी केवल शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। महाविद्यालय परिवार के सम्मानीय सदस्य श्री अमन दुबे ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक सरोकारों का विकास करना है, और इस प्रकार के सेवा कार्य विद्यार्थियों को समाज के प्रति संवेदनशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों, अधिवक्ताओं एवं अधिकारियों ने विद्यार्थियों द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के समय में युवाओं द्वारा इस प्रकार की सामाजिक सेवा वास्तव में प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय सिंह,कार्यक्रम अधिकारियों श्री रोहित लहरे एवं एनसीसी अधिकारियों लेफ्टिनेंट रोहित लहरे के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों एवं कैडेट्स ने पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कीं। विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि समाज सेवा के माध्यम से ही राष्ट्र निर्माण को मजबूती प्रदान की जा सकती है। सभी एनएसएस स्वयंसेवकों उमेश खुटिया, देवेंद्र यादव, आर्यन खान,आयुष चंद्रा,महेंद्र विश्वकर्मा,कंचनपाल, एनसीसी कैडेट्स सीनियर अंडर ऑफिसर हर्ष,अंश सोनवानी, लकी चंद्रा, अलविरा, मुस्कान, उमेश, लक्ष्य, हेमंत, अमितेश, लता,रुनझुन एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


