फरहदा में सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 31 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर (रिपोर्ट - सतीश यादव ) । जिले के सीपत थाना क्षेत्र में अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 02 अप्रैल 2026 को ग्राम फरहदा डिपरापारा में सीपत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेड कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया।यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में “नशा के विरुद्ध चेतना अभियान” के अंतर्गत की गई। रेड के दौरान आरोपी अशोक केंवट (29 वर्ष) के कब्जे से कुल 31 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 11,400 रुपये है, जब्त की गई। पुलिस ने मौके से शराब बनाने में उपयोग किए जाने वाले उपकरण एवं बर्तन भी जब्त किए हैं, जिनमें एक बड़ा एलुमिनियम डेचका और पाइप लगा स्टील का कोपरा शामिल है।आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क)(च) एवं 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।सीपत पुलिस द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।

Apr 2, 2026 - 19:42
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
फरहदा में सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 31 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0