बिलासपुर पुलिस ने एक माह में ऑपरेशन मुस्कान के तहत 69 अपहृत बालक/बालिकाओं एवं ऑपरेशन तलाश के तहत 579 अपहृत महिला एवं पुरूष को दस्तयाब करने में अर्जित की सफलता

बिलासपुर - पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार पूरे राज्य में माह अप्रैल, 2026 में ऑपरेशन मुस्कान एवं ऑपरेशन तलाश चलाया गया। बिलासपुर जिले ने इस अभियान में ऑपरेशन मुस्कान के तहत 69 अपहृत बालक/बालिकाओं एवं ऑपरेशन तलाश के तहत 579 अपहृत महिला एवं पुरूष की दस्तयाबी कर बेहतरीन सफलता अर्जित की। बिलासपुर जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन में इस अभियान को गंभीरता पूर्वक लेते हुए जिले में बालक/बालिकाओं एवं महिला/पुरूष के लंबित सभी प्रकरणों की स्वयं समीक्षा की एवं समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी को संवेदनशीलता पूर्वक प्रत्येक प्रकरण की विवेचना एवं विश्लेषण उपरांत दस्तयाबी हेतु कड़े निर्देश दिए। तकनीकी सहयोग एवं मुखबिर तंत्र को स्ट्रांग किया गया, जिससे कई अपहृत बालक/बालिकाओं के विभिन्न राज्यों में होने की जानकारी प्राप्त हुई। सभी थानों में बालक/बालिकाओं एवं महिला/पुरूष की दस्तयाबी हेतु पृथक पृथक टीम तैयार करके देश के विभिन्न राज्यों और राज्य के विभिन्न जिलों में टीम रवाना की गई, जिस पर राज्य के बाहर महाराष्ट्र से 02 बालिका एवं उड़ीसा से 01 बालिका की दस्तायाबी की गई। इसी प्रकार राज्य के भीतर जिलों से 66 बालक/बालिकाएं एवं 579 महिला एवं पुरूष की दस्तयाबी की गई। ऑपरेशन मुस्कान एवं तलाश अभियान दिनांक 01.04.2026 से 30.04.2026 तक चलाया गया, जिसमें 11 बालक एवं 58 बालिका कुल 69 बालक/बालिकाओं तथा 430 महिला एवं 149 पुरूष एवं कुल 579 महिलाएं/पुरूषों की बरामदगी की गई है। इस अभियान के परिणामस्वरूप कई बिछड़े बालक/बालिका एवं महिला/पुरूष अपने परिजनों से मिल पाए और उनके चेहरे में मुस्कान वापस आई है, उन्होंने बिलासपुर पुलिस को इसके लिए हृदय से धन्यवाद भी कहा। आपरेशन मुस्कान एवं तलाश के दौरान अथक प्रयास कर इस बेहतरीन सफलता के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने इस अभियान में जुटे जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारी एवं विवेचको की प्रशंसा की। ज्ञातव्य है कि इस अभियान में बिलासपुर जिला ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 69 बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, इसी प्रकार ऑपरेशन तलाश के तहत 579 महिला एवं पुरूष की दस्तयाबी कर राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

May 5, 2026 - 03:50
 0  5
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर पुलिस ने एक माह में ऑपरेशन मुस्कान के तहत 69 अपहृत बालक/बालिकाओं एवं ऑपरेशन तलाश के तहत 579 अपहृत महिला एवं पुरूष को दस्तयाब करने में अर्जित की सफलता

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0