बिल्हा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुष्कर्म,गर्भपात व धमकी मामले में आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

बिलासपुर - पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रार्थीया द्वारा दिनांक 03.05.2026 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी बलराम साहू पीडिता के साथ जर्बदस्ती शारीरिक संबंध बनाया था जिस पर पीडिता गर्भवती हो गयी थी। आरोपी द्वारा पीडिता का आर्बोशन का टेबलेट खिलाकर गर्भपात कराया था तथा अपने पिता के साथ पीडिता के घर आकर परिजन को जान से मारने की धमकी दिये थे जिस पर अपराध पंजीबध्द कर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल हालात से उमनि एवं व.पु.अ.रजनेश सिंह (भा.पु.से.) बिलासपुर को अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री डी.आर. टण्डन से मार्गदर्शन पाकर टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी बलराम साहू व रमेश कुमार साहू को पकडकर थाना लाकर पूछताछ करने पर अपराध घटित कराना पाये जाने पर दोनो आरोपियों को गिरफतार कर दिनांक 04.05.2026 को माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उनि जी.एल.चन्द्राकर, प्र.आर. 102 अमर चन्द्रा, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे व आर. 1390 संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही।

May 5, 2026 - 03:45
 0  15
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिल्हा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दुष्कर्म,गर्भपात व धमकी मामले में आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0