बेलतरा में ₹100 प्रति वर्गफुट वसूली का आरोप, सियासी हलचल तेज
बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में निर्माण, प्लाटिंग और जमीन खरीदी–बिक्री से जुड़े मामलों में ₹100 प्रति वर्गफुट की कथित वसूली के आरोपों ने सियासी माहौल गरमा दिया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि बिना “राशि” दिए नामांतरण, डायवर्सन और निर्माण अनुमति जैसे काम अटकाए जा रहे हैं। डर के माहौल के कारण कोई भी पीड़ित खुलकर शिकायत नहीं कर पा रहा है। कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने मामले को गंभीर बताते हुए उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि समय रहते जांच नहीं हुई तो यह मुद्दा जिले से निकलकर राज्य स्तर तक तूल पकड़ सकता है।
What's Your Reaction?
Like
5
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


