बैमा शासकीय स्कूल में छात्राओं को साइकिल वितरण...त्रिलोक श्रीवास बोले...बेटियां पढ़ेंगी तो राष्ट्र बढ़ेगा

बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बैमा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में नव निर्मित व्यायामशाला का उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास शामिल हुए। अपने संबोधन में त्रिलोक श्रीवास ने कहा कि "बेटियां पढ़ेंगी तो राष्ट्र आगे बढ़ेगा।" उन्होंने विद्यार्थियों से छात्र जीवन का सदुपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि यही जीवन का स्वर्णिम काल होता है, जो भविष्य की दिशा तय करता है। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी दल की हो, उसका उद्देश्य जनता का सर्वांगीण विकास, क्षेत्र की उन्नति और खुशहाली होना चाहिए। उन्होंने बैमा-नगोई क्षेत्र तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का भरोसा भी दिलाया। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने भी संबोधित किया। संचालन शिक्षक दिवाकर ने किया। इस दौरान विद्यालय परिवार ने त्रिलोक चंद्र श्रीवास का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। कार्यक्रम में सरपंच फतेलाल सूर्यवंशी, महेश मिश्रा, अशोक शास्त्री, आशीष सिंह बारगाह, दीपक नादम, लोकप्रकाश दिवाकर, शैलेश सोनवानी, सुनीता यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Aug 6, 2026 - 20:22
 0  11
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बैमा शासकीय स्कूल में छात्राओं को साइकिल वितरण...त्रिलोक श्रीवास बोले...बेटियां पढ़ेंगी तो राष्ट्र बढ़ेगा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483