ब्रेन वेव्स आधारित शिक्षण पर विशेष कार्यशाला: शिक्षकों ने सीखे प्रभावी शिक्षा और एकाग्रता बढ़ाने के नए सूत्र

बिलासपुर यू मुरली राव - रेलवे के प्रतिष्ठित नंबर वन विद्यालय में शिक्षकों के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें ब्रेन वेव्स के आधार पर प्रभावी शिक्षण पद्धति, बच्चों के साथ व्यवहारिक समन्वय तथा उनकी कार्यक्षमता (Efficiency) बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला का संचालन बीके चिरंजीवी द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि बच्चों के मस्तिष्क में विभिन्न प्रकार की ब्रेन वेव्स—जैसे बीटा, अल्फा, थीटा और डेल्टा—कार्य करती हैं, जो उनके सोचने, समझने और व्यवहार को प्रभावित करती हैं। उन्होंने समझाया कि यदि शिक्षक बच्चों की मानसिक स्थिति को समझकर पढ़ाते हैं, तो सीखने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी और सहज बन जाती है। इस अवसर पर बीके लता बहन ने आत्मा और परमात्मा का परिचय देने के पश्चात राजयोग मेडिटेशन करवाया। उनके मार्गदर्शन में उपस्थित शिक्षकों ने गहन शांति और आध्यात्मिक शक्ति की अनुभूति की। मेडिटेशन के माध्यम से मानसिक तनाव कम करने और एकाग्रता बढ़ाने के सरल उपाय भी साझा किए गए। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इस कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी और समयानुकूल बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन शिक्षकों के व्यक्तित्व एवं शिक्षण शैली को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं उपस्थित शिक्षकों ने भी कार्यशाला को अत्यंत लाभकारी बताते हुए कहा कि इस प्रकार के ज्ञान और अभ्यास से वे बच्चों को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे तथा उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने में अधिक सक्षम बनेंगे।

Apr 25, 2026 - 14:27
 0  20
💬 WhatsApp पर शेयर करें
ब्रेन वेव्स आधारित शिक्षण पर विशेष कार्यशाला: शिक्षकों ने सीखे प्रभावी शिक्षा और एकाग्रता बढ़ाने के नए सूत्र

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0