भाजपा किसान मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी बने दुष्यंत शर्मा, संगठन में हर्ष

कोरबा - भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में प्रदेश स्तर पर नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। कोरबा जिले के ग्राम पंचायत बोईदा के सक्रिय कार्यकर्ता दुष्यंत शर्मा को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।दुष्यंत शर्मा की नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। संगठन नेतृत्व ने उनके अब तक के कार्य, संगठनात्मक अनुभव एवं मीडिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।नियुक्ति के पश्चात दुष्यंत शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा किसान मोर्चा की नीतियों, योजनाओं एवं जनहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाएंगे।पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दुष्यंत शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा की मीडिया गतिविधियाँ और अधिक सशक्त होंगी।

Jan 9, 2026 - 09:25
 0  28
💬 WhatsApp पर शेयर करें
भाजपा किसान मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी बने दुष्यंत शर्मा, संगठन में हर्ष

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0