मोबाइल और नगदी लूटने वाले बुलेट सवार 2 आरोपी गिरफ्तार,एक फरार
बिलासपुर - पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 29.04.2026 को साहू ढाबा ट्रांसपोर्ट नगर से कुछ दूरी पर प्रार्थी सोनू बाजरा ट्रक ड्राइवर के द्वारा रात्रि में अपनी ट्रक ट्रांसपोर्ट नगर में खड़ी कर साहू ढाबा से खाना खा कर वापस आते समय बिना नंबर बुलेट वाहन में सवार 03 लोगों द्वारा प्रार्थी से एक मोबाइल एवं नगदी 5000 रुपए लूट कर भाग जाने तथा कुछ दिन बाद दिनांक 04.05.2026 को उसी बुलेट वाहन में सवार उन्हीं तीनों अज्ञात आरोपियों द्वारा प्रार्थी गुलशन साहू को उसी घटना स्थल के आसपास एक लोहे के रॉड एवं बुलेट की चाबी से मारपीट कर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट पर थाना चकरभाठा में 02 अलग एफआईआर दर्ज कर बुलेट सवार आरोपियों की पतासाजी किया गया। पतासाजी के दौरान घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को बारीकी से चेक कर हुलिए से आरोपियों की पहचान कर उनको संभावित स्थान पर दबिश देकर 02 आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जिनके द्वारा दोनो घटना को अपने 01 अन्य साथी के साथ मिलकर अंजाम देना बताए। प्रकरण में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। 01 अन्य फरार आरोपी की पता साजी की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


