यादव प्रीमियर लीग सीजन 1 छठे दिन तीन मुकाबले दर्शकों में दिखा जबरदस्त उत्साह
बिलासपुर....यादव प्रीमियर लीग सीजन-1 का छठा दिन खेल प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक रहा। दिन का पहला मुकाबला कृष्णा-11 बनाम संकटमोचन-11 के बीच खेला गया, जिसमें संकटमोचन-11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।दूसरा मुकाबला बालाजी-11 बनाम माधव-11 के बीच हुआ, जिसमें माधव-11 ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए शानदार जीत हासिल की। वहीं तीसरे मुकाबले में साईं-11 बनाम महामाया-11 आमने-सामने रहीं, जिसमें साईं-11 ने जीत अपने नाम की। पहले मैच के मुख्य अतिथि संजय यादव, प्रकाश यादव, मनोरमा विजय यादव, लक्ष्मी यादव एवं कार्तिक यादव रहे। दूसरे मैच में बतौर अतिथि नायब तहसीलदार विभोर यादव उपस्थित रहे। वहीं तीसरे मैच के अतिथि के रूप में डॉ. हेमंत कलवानी, शिवा बजाज, सुरेश वाधवानी एवं प्रकाश जग्याशी मौजूद रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन शैलेंद्र यादव, शरद यादव, विजय यादव, मंजीत यादव, छोटू यादव, आकाश यादव, सीएमडी जीतू यादव, दीपक यादव, भोला यादव, विक्की यादव, आयुष यादव, तरुण यादव, देवेंद्र यादव, आशीष यादव, विलास यादव, पुकार यादव, सन्नी यादव, अवि यादव, वीके यादव, राजा यादव, शुभ सुजल, सतेंद्र यादव द्वारा किया गया। इस दौरान कृष्ण सेना यादव समाज सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


