रतनपुर को मिला प्रदेश का पहला डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट 13.12 करोड़ की केंद्रीय सहायता से होगा निर्माण
बिलासपुर/रतनपुर। रतनपुर को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तथा बिलासपुर सांसद Tokhan Sahu की पहल से यहां आधुनिक तकनीक आधारित डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट (DHP) को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार की ओर से ₹13.12 करोड़ की सहायता मंजूर की गई है। नई दिल्ली में आयोजित सेंट्रल सैंक्शनिंग एंड मॉनिटरिंग कमेटी (CSMC) की बैठक में इस परियोजना को टेक्नोलॉजी एंड इनोवेटिव सब-मिशन (TISM) के अंतर्गत स्वीकृति दी गई। यह छत्तीसगढ़ का पहला डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट होगा, जो आधुनिक और उन्नत निर्माण तकनीकों के उपयोग से आवास निर्माण का आदर्श मॉडल प्रस्तुत करेगा। स्वीकृत योजना के तहत G+2 मॉडल पर आधुनिक आवासीय परिसर का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक आवासीय इकाई का कार्पेट एरिया 28.57 वर्गमीटर और प्लिंथ एरिया 42.79 वर्गमीटर निर्धारित किया गया है। यह परियोजना सामाजिक कल्याण गतिविधियों के लिए रेंटल मॉडल पर संचालित की जाएगी। परियोजना में डाइनिंग रूम व किचन, कार्यालय कक्ष (टॉयलेट सहित), गतिविधि कक्ष, मेडिकल रूम (टॉयलेट सहित), केयरटेकर कक्ष (टॉयलेट सहित) और लॉन्ड्री रूम जैसी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके साथ ही एक सामुदायिक भवन का भी निर्माण किया जाएगा, जिससे सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इस परियोजना का विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) Building Materials and Technology Promotion Council द्वारा तैयार किया गया है, जिसे डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट 2018 के संशोधित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पाया गया है। इस उपलब्धि पर केंद्रीय राज्यमंत्री Tokhan Sahu ने कहा कि Narendra Modi के नेतृत्व में देश में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने का संकल्प तेजी से साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि रतनपुर में स्वीकृत यह परियोजना आधुनिक निर्माण तकनीकों का उत्कृष्ट उदाहरण बनेगी और प्रदेश में किफायती व गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण को नई गति देगी। साथ ही इस परियोजना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने और क्षेत्र के समग्र विकास को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। वहीं रतनपुर के शक्तिपीठ क्षेत्र के विकास और दो तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने की घोषणाओं से क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिलने की संभावना है। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल को रतनपुर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


