राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित हुए सीआईएसएफ के ASI मनहरण प्रसाद शर्मा, एनटीपीसी सीपत इकाई में खुशी की लहर

सीपत (सतीश यादव)। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की एनटीपीसी सीपत इकाई के लिए गर्व का क्षण है। इकाई में एएसआई/एग्जीक्यूटिव के पद पर पदस्थ ASI श्री मनहरण प्रसाद शर्मा को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उनकी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और उत्कृष्ट देशसेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। श्री मनहरण प्रसाद शर्मा वर्तमान में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की एनटीपीसी सीपत इकाई में एएसआई के पद पर तैनात हैं। उनके उत्कृष्ट सेवा योगदान को मान्यता देते हुए गृह मंत्रालय द्वारा यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। यह उपलब्धि न केवल CISF इकाई बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। इस अवसर पर एनटीपीसी सीपत इकाई के प्रमुख उप कमांडेंट श्री कपिल कामडी ने सम्मानित बल सदस्य को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि ऐसी गौरवपूर्ण उपलब्धियां अन्य बल सदस्यों के लिए प्रेरणास्रोत होती हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान बल के प्रत्येक सदस्य को निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है। श्री मनहरण प्रसाद शर्मा मूल रूप से बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से न केवल जिले बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। क्षेत्र में उनके सम्मान को लेकर हर्ष और गर्व का वातावरण है।

Mar 5, 2026 - 06:59
 0  27
💬 WhatsApp पर शेयर करें
राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित हुए सीआईएसएफ के ASI मनहरण प्रसाद शर्मा, एनटीपीसी सीपत इकाई में खुशी की लहर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0