राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की बहनों ने मनाया सावन उत्सव, अनिमा मिश्रा बनीं सावन सुंदरी

बिलासपुर। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ जिला बिलासपुर की बहनों द्वारा शिव भक्ति और शिव आराधना के साथ सावन उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सनातन संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सनातन परंपरा के अनुरूप दीप प्रज्वलन से की गई। इस अवसर पर बहनों ने कहा कि किसी भी शुभ कार्यक्रम की शुरुआत अपनी सभ्यता और संस्कृति के अनुरूप दीप प्रज्वलन से करना हमारी परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रभारी प्रतिभा पांडे एवं छत्तीसगढ़ अभिनेत्री काजल पांडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। जिला अध्यक्ष शशि प्रभा पांडे, संभाग प्रभारी मीनू दुबे, प्रदेश मीडिया प्रभारी अर्चना तिवारी, आरती द्विवेदी, सुषमा पांडे, कविता शर्मा, रीना झा सहित संगठन की बड़ी संख्या में बहनें उपस्थित रहीं। सावन उत्सव के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेल एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पासिंग द पास और कुर्सी दौड़ सहित अन्य खेलों में बहनों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और नृत्य के माध्यम से भी आनंद लिया। गेम प्रतियोगिता में रीना झा एवं आरती द्विवेदी विजेता रहीं। कार्यक्रम के अंत में खेल एवं गतिविधियों के आधार पर सावन सुंदरी का चयन किया गया। इसमें अनिमा मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सावन सुंदरी का खिताब अपने नाम किया, जबकि अर्चना तिवारी द्वितीय और रीना झा तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत में संगठन की ओर से राष्ट्रीय प्रभारी प्रतिभा पांडे एवं संभाग प्रभारी मीनू दुबे का अध्यक्ष शशि प्रभा पांडे द्वारा बुके एवं उपहार भेंट कर स्वागत किया गया। आयोजन को सफल बनाने में मीनू दुबे, शशि प्रभा पांडे एवं अर्चना तिवारी का विशेष सहयोग रहा। सावन उत्सव के माध्यम से बहनों ने सामाजिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने और संगठन की गतिविधियों को सफल बनाने में सहयोग देने का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी के लिए स्वादिष्ट स्वल्पाहार एवं रिटर्न गिफ्ट की व्यवस्था की गई।

Aug 30, 2026 - 18:52
 0  10
💬 WhatsApp पर शेयर करें
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की बहनों ने मनाया सावन उत्सव, अनिमा मिश्रा बनीं सावन सुंदरी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483