लाखासार से गौधाम योजना की शुरुआत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया शुभारंभ

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai शनिवार को बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड स्थित ग्राम लाखासार पहुंचे, जहां हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री Tokhan Sahu और कृषि एवं पशुधन विकास मंत्री Ramvichar Netam भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने लाखासार में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी गौधाम योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने गोमाता की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की। कार्यक्रम में तखतपुर विधायक Dharamjeet Singh, बिलासपुर विधायक Amar Agrawal, बिल्हा विधायक Dharamlal Kaushik, बेलतरा विधायक Sushant Shukla सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री साय ने गौधाम परिसर का निरीक्षण करते हुए वहां बेसहारा और आवारा मवेशियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। लगभग 25 एकड़ क्षेत्र में विकसित इस गौधाम में 19 एकड़ भूमि पर हरे चारे की खेती की जा रही है। इसका संचालन कामधेनु गौशाला समिति द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य के सभी गौधाम अब “सुरभि गौधाम” के नाम से जाने जाएंगे। उन्होंने कहा कि गौधाम योजना का उद्देश्य प्रदेश में बेसहारा मवेशियों को सुरक्षित आश्रय देना, गोधन संरक्षण को बढ़ावा देना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि गौधामों में पशुपालन, हरा चारा उत्पादन तथा गोबर से उपयोगी वस्तुएं बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लाखासार क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं भी कीं। उन्होंने महतारी सदन, मिनी स्टेडियम और 500 मीटर लंबे गौरव पथ के निर्माण की घोषणा की। साथ ही लाखासार गौधाम में 25 लाख रुपये की लागत से प्रशिक्षण भवन, एक काऊ कैचर और पशु एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी। इस मौके पर कमिश्नर सुनील जैन, आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान, पशुपालक और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने पशुपालकों से संवाद करते हुए गौसेवा में लगे लोगों की सराहना की और गोधन संरक्षण के लिए सभी को आगे आने का आह्वान किया।

Mar 14, 2026 - 16:02
 0  6
💬 WhatsApp पर शेयर करें
लाखासार से गौधाम योजना की शुरुआत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया शुभारंभ

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0