वट सावित्री व्रत पर श्रद्धा और आस्था का भव्य आयोजन...ग्राम बोईदा के बरपारा में महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा, सुख-समृद्धि की कामना
कोरबा - ग्राम बोईदा के बरपारा स्थित रेवती महराज के निवास पर वट सावित्री व्रत के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा कर अपने पति की दीर्घायु एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।पूजा कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार वट वृक्ष की परिक्रमा की तथा व्रत कथा का श्रवण किया। पूरे वातावरण में भक्ति और धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां श्रद्धालुओं की अच्छी उपस्थिति देखने को मिली। इस अवसर पर रेवती महराज ने वट सावित्री व्रत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति, पति-पत्नी के अटूट विश्वास और पारिवारिक सुख-शांति का प्रतीक है। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और मंगलकामना के साथ पूजा संपन्न की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


