वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान समारोह आयोजित, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया गया अभिनंदन

बिलासपुर, 11 जुलाई। बिलासपुर स्थित आईएमए (IMA) हॉल में शनिवार को एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले वरिष्ठ चिकित्सकों को श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में डॉ. विनोद तिवारी, डॉ. आर. डी. गुप्ता, डॉ. के. के. जायसवाल, डॉ. मोहन गुप्ता, डॉ. लालचंदानी, डॉ. जी. डी. मोटवानी, डॉ. गौरी दत्ता, डॉ. नीलिमा घाटगे, डॉ. सुनीता वर्मा, डॉ. आर. के. सिंह एवं डॉ. अशोक अग्रवाल शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रमोद जायसवाल ने की। आयोजन का संयोजन डॉ. प्रसन्ना सिंह, डॉ. योगेन्द्र गुप्ता, डॉ. गोपेन्द्र दीक्षित एवं डॉ. नीरज शर्मा ने किया। कार्यक्रम का प्रभावी एवं आकर्षक संचालन डॉ. श्रुति जायसवाल ने किया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने सम्मानित चिकित्सकों की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनका समर्पण, सेवा भावना और चिकित्सा क्षेत्र में योगदान नई पीढ़ी के चिकित्सकों के लिए प्रेरणास्रोत है। समारोह में आईएमए बिलासपुर के अनेक गणमान्य सदस्य एवं चिकित्सक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी सम्मानित चिकित्सकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देने के साथ हुआ।

Jul 11, 2026 - 23:30
 0  8
💬 WhatsApp पर शेयर करें
वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान समारोह आयोजित, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया गया अभिनंदन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0