वर्मा मोहल्ला गनियारी में पुलिस रेड,900 ग्राम गांजा व नकदी सहित महिला को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर - पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब/ गांजा बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है।दिनांक 15.02.2026 को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि वर्मा मोहल्ला ग्राम गनियारी में एक महिला अपने कब्जे में मादक पदार्थ गांजा रखकर अवैध रूप से धनार्जन करने के उद्देश्य से बिक्री कर रही है कि मुखबिर से प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह (रा.पु.से.) एवं नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर वर्मा मोहल्ला ग्राम गनियारी में रेड कार्यवाही करते हुये आरोपिया काजल वर्मा पति कुनानू उर्फ नानू वर्मा उम्र 25 वर्ष साकिन वर्मा मोहल्ला ग्राम गनियारी थाना कोटा के कब्जे से 900 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 40000 एवं बिक्री रकम 526000 रूपये कुल जुमला 566000 रुपए को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेश चौहान,सहायक उप निरीक्षक गोपाल खांडेकर,प्रधान आरक्षक सत्यप्रकाश यादव,आरक्षक 1356 संजय श्याम, आरक्षक 1040 विनोद यादव, आरक्षक 1454 ज्वाला सिंह सोनी,आरक्षक 273 ओमकार नेताम,आरक्षक 1165शैलेन्द्र दिनकर, महिला आरक्षक 641 पूर्णिमा सिदार का विशेष भूमिका रही।

Feb 16, 2026 - 22:55
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
वर्मा मोहल्ला गनियारी में पुलिस रेड,900 ग्राम गांजा व नकदी सहित महिला को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0