विजयपुरम गेट के पास तलवार लहराते युवक को सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। थाना सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विजयपुरम गेट के पास तलवार लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हाथ में तलवार लेकर क्षेत्र में घूम रहा है, जिससे अशांति की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कीर्ति कुमार पोर्ते बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई, जिसे जप्त कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है।

Mar 5, 2026 - 19:04
 0  52
💬 WhatsApp पर शेयर करें
विजयपुरम गेट के पास तलवार लहराते युवक को सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0