विश्व पर्यावरण दिवस पर महमंद में पौधारोपण, जल संरक्षण का लिया संकल्प
सीपत (सतीश यादव) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत महमंद में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से बरगद, पीपल, आम, जामुन एवं बिही के पौधों का रोपण किया गया। साथ ही पिछले वर्ष लगाए गए पौधों के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया गया। उपस्थित लोगों द्वारा श्रमदान कर पुराने पौधों की जड़ों में मिट्टी भरकर उन्हें मजबूत बनाने का कार्य किया गया, जिससे उनकी बेहतर वृद्धि सुनिश्चित हो सके। इस कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा चंद्रप्रकाश सूर्या विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ. सुखउ निषाद, सरपंच प्रतिनिधि विक्की निर्मलकर, ओम प्रकाश सूर्यवंशी, पूर्व सरपंच धरमलाल सूर्यवंशी, महमंद सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष तिलक साहू, गंगेय निर्मलकर, महेश्वर साहू, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि वेदराम निर्मलकर, पंच राकेश सूर्यवंशी, संजय सूर्यवंशी, विक्रांत निर्मलकर, गोपाल साहू एवं सुखसागर रजक सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण समिति के सभी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया। साथ ही ग्रामवासियों से अपील की गई कि वे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हरित अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


