विश्व महिला दिवस पर देवकीनंदन चौक में पिंक टॉयलेट का उद्घाटन

विश्व महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर नगर निगम और बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के संयुक्त प्रयास से देवकीनंदन चौक पर महिलाओं की सुविधा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए बनाए गए पिंक टॉयलेट का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी ने फीता काटकर इस सुविधा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान महापौर ने कहा कि शहर में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए इस तरह की व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं। पिंक टॉयलेट महिलाओं के लिए सुरक्षित और स्वच्छ सार्वजनिक सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मौके पर नगर निगम सभापति विनोद सोनी, एमआईसी सदस्य श्याम साहू, जोन क्रमांक 3 की अध्यक्ष मधुबाला टंडन सहित स्थानीय व्यापारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महिला सम्मान और स्वच्छता को लेकर जागरूकता का संदेश भी दिया गया। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी महिलाओं के लिए इसी तरह की सुविधाएं विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है, ताकि महिलाओं को सार्वजनिक स्थलों पर बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Mar 8, 2026 - 12:54
 0  10
💬 WhatsApp पर शेयर करें
विश्व महिला दिवस पर देवकीनंदन चौक में पिंक टॉयलेट का उद्घाटन

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0