शांति व्यवस्था बनाए रखने थाना कोनी पुलिस की कार्रवाई,दो व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
बिलासपुर - थाना कोनी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं संभावित विवाद/मारपीट की घटनाओं की रोकथाम हेतु थाना कोनी पुलिस द्वारा दिनांक 19/01/2026 को 02 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही के तहत आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखी जा सके। *आरोपीगण* 1. साहिल खान पिता साहिद ख़ान उम्र 19 वर्ष सा. देवनगर छोटी कोनी बिलासपुर 2. विकास बघेल पिता कार्तिक बघेल उम्र 29 वर्ष सा. देवनगर छोटी कोनी बिलासपुर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


