श्री सोलापुरी माता जी की भव्य शोभा यात्रा के साथ नगर परिक्रमा, गणेश नगर नयापारा चौक में भक्तों के द्वारा स्वागत

बिलासपुर/यु मुरली राव - बिलासपुर में श्री श्री सोलापुरी माता पूजा आज आस्था, परंपरा और सामुदायिक एकता का जीवंत प्रतीक बन चुकी है। बिलासपुर के हृदय स्थल रेलवे परिक्षेत्र बंगला यार्ड बारा खोली चौक में शानदार 26वा वर्ष भक्ति पूर्ण वातावरण में हर्षोल्लाह के साथ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को ग्राम देवता के रूप में प्रसिद्ध श्री त्रिपुर सुंदरी मरी माई मंदिर न्यू लोको कॉलोनी में खड़कपुर से आए पुजारी पार्थ सारथी एवं उनकी पूरी टीम द्वारा श्री सोलापुरी माता जी की प्रतिमा गीली हल्दी से निर्मित कर विधि विधान से पूजा अर्चना के पश्चात नगर परिक्रमा हेतु निकले जिसमें माता काली की दैवीय नृत्य की प्रस्तुति एवं डफली बाजा, ढोल ताशा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, सैकड़ो की तादाद में महिला पुरुष भक्त शोभायात्रा में शामिल हुए। *गणेश नगर नयापारा चौक में किया गया भव्य स्वागत* गणेश नगर अन्नपूर्णा कॉलोनी निवासी एवं श्री सोलापुरी माता पूजा समिति सिरगिट्टी के द्वारा शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल शरबत वितरण किया गया जिसमें मुख्य रूप से यु मुरली राव, एन रमना मूर्ती, एन गोविन्द राजू, बी रामा राव, वार्ड पार्षद इब्राहिम अब्दुल खान, रेलवे ब्लॉक अध्यक्ष साकेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राजा व्यास, जिला अध्यक्ष अयूब खान, समाज सेवक डॉ एस आर साहू, मकसूद अली, विष्णु तिवारी, रोशन लाल पाटले, राज बंजारे, गोलू यादव, धनसाय पात्रे, जी के राव, वेंकट राव, नरेंद्र साहू, मोहित कुर्रे, यु जितेश कुमार आदि बड़ी संख्या में मोहल्ले वासी उपस्थित रहे एवं स्वागत के बाद शोभायात्रा में शामिल हो गए। श्री सोलापुरी माता सेवा समिति सचिव साईं भास्कर ने बताया कि दक्षिण भारतीय (तेलुगू) समाज के सहयोग से इस परंपरा को आगे बढ़ाया गया उसके बाद धीरे-धीरे हर वर्ग के लोग जुड़ते गए और माता के प्रति आस्था गहराती गई। माताजी के दर्शन मात्र से हर मनोकामना पूर्ण होती है। यह पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, पूर्वजों की जीवनशैली और प्रकृति से जुड़ी मान्यताओं का प्रतीक है। मान्यता है कि ग्रीष्मकाल में फैलने वाली मौसमी बीमारियों से बचाव और वातावरण में शीतलता ठंडा प्रदान करने हेतु माताजी का आह्वान कर विधि विधान से पूजा अर्चना करते हैं।

Apr 25, 2026 - 14:19
 0  60
💬 WhatsApp पर शेयर करें
श्री सोलापुरी माता जी की भव्य शोभा यात्रा के साथ नगर परिक्रमा, गणेश नगर नयापारा चौक में भक्तों के द्वारा स्वागत

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0