संत शिरोमणि सेन जी महाराज जयंती पर निकली शोभायात्रा का राजपूत समाज ने किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट....राकेश मिश्रा... बिलासपुर। संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज जयंती के पावन अवसर पर सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज बिलासपुर द्वारा श्रीवास समाज के नेतृत्व में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का स्वागत किया गया। देवकीनंदन चौक स्थित तिलक नगर हनुमान मंदिर के पास आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्रीवास समाज के वरिष्ठजनों का फूल-मालाओं से सम्मान किया। साथ ही श्रद्धालुओं एवं शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए लीची जूस एवं पेयजल की व्यवस्था कर सेवा भाव का परिचय दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से देवेंद्र सिंह, प्रियंक परिहार, विक्रम सिंह, प्रकाश सिंह, संजू सिंह, सुधीर सिंह, अतुल सिंह, बसंत सिंह, सोनल सिंह, रौशन सिंह, चितरंजन सिंह, रूद्र सिंह, ऋषभ सिंह एवं ऋषि सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Apr 14, 2026 - 20:00
 0  7
💬 WhatsApp पर शेयर करें
संत शिरोमणि सेन जी महाराज जयंती पर निकली शोभायात्रा का राजपूत समाज ने किया भव्य स्वागत

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0