सत्यम चौक से भारतीय नगर चौक तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान ठेले जब्त दुकानदारों ने जताया विरोध

बिलासपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से नगर निगम और यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह कार्रवाई सत्यम चौक से भारतीय नगर चौक तक की गई, जहां सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे लगे ठेले-खोमचे और अस्थायी दुकानों को हटाया गया। कई ठेलों को जब्त भी किया गया, जबकि दुकानों के बाहर लगाए गए सामान और शेड को हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान नगर निगम की अतिक्रमण शाखा और यातायात विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों के अनुसार इस मार्ग पर लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई थी, जिससे आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी कारण सड़क को बाधामुक्त बनाने के लिए यह कार्रवाई की गई। हालांकि अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध भी जताया। उनका कहना था कि आने वाले दिनों में रमजान का त्योहार है और भारतीय नगर से मगरपारा चौक तक मुस्लिम आबादी अधिक होने के कारण इस समय की गई कार्रवाई से व्यापार प्रभावित होगा। दुकानदारों ने मांग की कि त्योहार के बाद यह अभियान चलाया जाता। वहीं नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर में सुरक्षित और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Mar 13, 2026 - 17:25
 0  21
💬 WhatsApp पर शेयर करें
सत्यम चौक से भारतीय नगर चौक तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान ठेले जब्त दुकानदारों ने जताया विरोध

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0