सावित्री बाई फुले की प्रतिमा लगाने की मांग तेज,मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर को लिखा पत्र
कोरबा। मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने माता सावित्री बाई फुले की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर कलेक्टर को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि जिले में अब तक कहीं भी सावित्री बाई फुले की प्रतिमा स्थापित नहीं की गई है, जबकि समाज और देश के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।उत्तम पटेल ने बताया कि समाज की कई महिलाएं भी सावित्री बाई फुले के योगदान से अवगत नहीं हो पाती हैं और उनका नाम समाज की दृष्टि से ओझल होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के प्रमुख चौक-चौराहों में विभिन्न समाज सुधारकों और महान व्यक्तियों की प्रतिमाएं स्थापित हैं। इसी क्रम में मरार पटेल समाज ने मांग की है कि निहारिका क्षेत्र में सावित्री बाई फुले की प्रतिमा स्थापित की जाए, ताकि समाज के लोग और विशेषकर नई पीढ़ी उनके योगदान के बारे में जान सकें और उनसे प्रेरणा ले सकें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


