सीपत-बलौदा मार्ग में चलना मुश्किल,सड़क निर्माण में देरी 16 मई से अनिश्चितकालीन चक्काजाम की चेतावनी

सीपत (रिपोर्टर सतीश यादव) - सीपत-बलौदा मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति और सड़क निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने सड़क की बदहाल हालत पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ होने के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, जिससे आमजन परेशान हैं। यह मार्ग सीपत, बलौदा सहित आसपास के लगभग 25 गांवों को जोड़ता है और प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन इसी रास्ते से होता है।ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन अब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने 16 मई से अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन की चेतावनी दी है।ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। वर्जन - गुड़ी सीपत निवासी आशीष यादव का कहना है कि सीपत-बलौदा सड़क पर सफर करना अब जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण हर दिन हादसे का डर बना रहता है, लेकिन क्षेत्रवासियों की मजबूरी है कि उन्हें रोजाना इसी मार्ग से आवागमन करना पड़ता है। वर्जन - सीपत गुड़ी निवासी अमृत लोनिया ने मुख्य मार्ग गुड़ी में “जय माँ शीतला” होटल का संचालन करता हूँ। मुख्य सड़क पर लगातार वाहनों की आवाजाही के कारण दिनभर अत्यधिक धूल उड़ती रहती है, जिससे होटल संचालन में भारी परेशानी हो रही है। धूल के कारण ग्राहकों एवं आसपास के लोगों को भी काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। पूर्व में पानी छिड़काव होने से कुछ राहत मिल जाती थी, किन्तु वर्तमान में नियमित पानी छिड़काव नहीं हो पा रहा है, जिससे समस्या और बढ़ गई है।

May 11, 2026 - 12:05
 0  75
💬 WhatsApp पर शेयर करें
सीपत-बलौदा मार्ग में चलना मुश्किल,सड़क निर्माण में देरी 16 मई से अनिश्चितकालीन चक्काजाम की चेतावनी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0