सीपत में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर...हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

सीपत (सतीश यादव) - सीपत के आत्मानंद स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय सुशासन तिहार गांव गांव द्वार द्वार के तहत सरकार की योजनाओं की हितग्राहियों को लाभ मिला l शिविर में 17 ग्राम पंचायत से 333आवेदन प्राप्त हुए , जिसमें 331 मांग एवं 2 शिकायत अधिकतर आवेदन पंचायत विभाग से आवेदन प्राप्त हुए l जिसमें पेंशन,राशन ,आवास ,पानी,बिजली, खाद्य विभाग का रहा l सुशासन तिहार में गर्भवती महिलाओं को गोद भराई, जाति प्रमाण पत्र वितरण, कृषि उपकरण वितरण,किसान पर्ची वितरण, नामांतरण,बिहान योजना का लाभ जिसमें 6-6लाख की राशि महिला समूह को मिला,राशन कार्ड की सुविधा,दवा का वितरण किया,सुकन्या योजना का लाभ, पेंशन का लाभ एवं अन्य पात्र लोगों ने शिविर के दौरान लाभ प्राप्त हुआ l शिविर में विभागों के स्टालों में जाकर अपनी समस्याओं संबंधित विभाग के अधिकारीयों को आवेदन सौंपा l कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया l इस अवसर पर जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर सुशासन तिहार को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लोगो को मिले ये सरकार के मंशा सुशासन तिहार के माध्यम से रही है l सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शिता के साथ लाभ पहुंचाना हमारा दायित्व बनता है l विभिन्न विभागों के संबधित अधिकारियों को इसका परिपालन आवश्यक रूप से जनता के हित को ध्यान में रखते हुए करना होगा l जरूरत मंद लोगों की समस्याओं निराकरण जल्द हो ऐसी व्यवस्था सरकार की रहती है l शिविर को मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संदीप अग्रवाल ने कहा कि सरकार द्वारा आपके गांव गांव द्वार द्वार यह अभियान चलाया जा रहा है l इसमें जिले के सभी प्रमुख बड़े विभाग इसमें आपकी समस्याओं को सुनकर उनका तत्काल निराकरण करने का प्रयास करते हैं l विभाग आपकी समस्याओं सुनेंगे और समझेंगे और उसे हल करने का प्रयास करेंगे l जो पात्र हितग्राही है उनको उनकी प्राथमिकता पूर्वक उसका निराकरण शिविर में होना चाहिए l विभाग के साथ गांव के जो जनप्रतिनिधि है वे ज्यादा से ज्यादा पात्र एवं जरूरत मंद लोगों का काम को करने का प्रयास करें l पानी की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पूरा समाज को जल संरक्षण के लिए आगे आना होगा l किसान जल संरक्षण हेतु एक डबरी का निर्माण करें ,और जल की दोहन होने से बचाए साथ ही साथ किसान अपनी आय के स्रोतों बढ़ाए और होने वाली जल समस्याओं को इससे दूर करने का प्रयास करें l हम सबकी सहभागिता इसमें होनी आवश्यक है l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदस्य जिला पंचायत राजेंद्र धीवर ने कहा कि जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में पात्र हितग्राही की मांगो और समस्याओं का निराकरण पहले हो l किसानों को मिलने वाली सुविधाओं का विभाग समय समय पर आंकलन जरूर करें कितनी मात्रा में किसानों को (डीएपी,यूरिया,पोटास) की मात्रा एकड़ में कितनी होनी चाहिए यह स्पष्ट हो l लोगो को शिविर के प्रति तब विश्वास होगा जब ,उनकी समस्याओं का समाधान समय पर हो ,उन्हें इधर उधर भटकना न पड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार पहली प्राथमिकता राष्ट्र को प्राथमिकता देती है दूसरे क्रम में दल को प्राथमिकता देती है और तीसरे क्रम में भाजपा के कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देती है एक ऐसा दल है भारतीय जनता पार्टी की सरकार जिस राज्य में काम करती है उसे राज्य में सुशासन देखने को मिलता है उस राज्य में जनता का मौलिक विकास देखने को मिलता है l उसे राज्य में जनता के प्रति संवेदनशील सरकार की गतिविधियां दिखाई पड़ती है यह बात आप सबसे छिपी नहीं है l इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी,जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल,सदस्य जिला पंचायत राजेंद्र धीवर,दीपक शर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष, प्रदेश अनुसूचित जाति महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या,मनोज खरे सभापति जनपद पंचायत मस्तूरी, मनीषा योगेश वंशकार सरपंच सीपत,शिव कंवर अनुविभागीय दंडाधिकारी,जे आर भगत मुख्यकार्यपालन अधिकारी मस्तूरी, गरिमा ठाकुर तहसीलदार सीपत,पूनम कन्नौजे नायब तहसीलदार सीपत, पंचायत विभाग उपसंचालक शिवानी सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता बांके बिहारी गुप्ता,अभिलेश यादव, बलराम पाटनवार, मदन पाटनवार, बबिता पाटनवार,श्यामा साहू उपसरपंच सीपत, ग्राम पंचायत सरपंच कर्रा जयंती पटेल, प्रमोद जायसवाल, रामसनेही सूर्यवंशी,नागेश्वरी साहू,कल्याणी साहू,तुषार चंद्राकर,ललित यादव,हेमंत पटेल सचिव ग्राम पंचायत सीपत,सतीश पाटनवर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी, सीपत क्षेत्र के सरपंच,उपसरपंच, सचिव,पंच जनप्रतिनिधि शामिल थे l कार्यक्रम का संचालन मस्तूरी जनपद पंचायत के अधिकारी बी एल कुर्रे ने किया l जिला पंचायत सदस्य ने उठाए सवाल : कृषि विभाग से संबंधित जानकारी जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र धीवर ने सवाल किए कि प्रति एकड़ में किसानों को मिलने वाली सुविधाओं जिसमें केसीसी,यूरिया, डीएपी,खाद वितरण की जानकारी मांगी गई , इस संबंध में विभाग के अधिकारी द्वारा प्रदान की गई l

May 8, 2026 - 06:24
 0  9
💬 WhatsApp पर शेयर करें
सीपत में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर...हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0