भाजपा स्थापना दिवस पर भाजयुमो का ‘संपर्क महाअभियान’..हॉस्टलों में पहुंचकर युवाओं-छात्रों से किया संवाद, मिठाई खिलाकर सौंपे अभिनंदन पत्र!
बिलासपुर: (सतीश यादव) - प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला बिलासपुर ग्रामीण के अंतर्गत सीपत मंडल में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर व्यापक स्तर पर “हॉस्टल संपर्क अभियान”, “युवा संपर्क अभियान” एवं “हितग्राही संपर्क अभियान” चलाया गया। अभियान के तहत भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विभिन्न हॉस्टलों एवं क्षेत्रों में पहुंचकर छात्रों, युवाओं एवं हितग्राहियों से मुलाकात की और उन्हें मिठाई खिलाकर अभिनंदन पत्र भेंट किए। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की। युवाओं और छात्रों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने गए। हितग्राही महिलाओं से मिलकर योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी ली गई तथा उन्हें सरकार की योजनाओं से निरंतर जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय हितग्राही अभियान से जुड़े। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, भाजयुमो महामंत्री अंकुर सिंह एवं तुषार चंद्राकर, भाजयुमो प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य ललित यादव, जिला मंत्री जयशंकर साहू, जिला कार्यालय मंत्री एवं मंडल प्रभारी यश गौरहा, नीति एवं अनुसंधान सह प्रमुख महेन्द्र पटनवार, जिला कार्यसमिति सदस्य विक्रम राजपूत, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष वैभव तंबोली, महामंत्री मिथलेश श्रीवास, भूपेंद्र गिरि गोस्वामी,महिला मोर्चा मंडल महामंत्री श्रीमती संगीता साहू जी , उपाध्यक्ष ओम पटनवार, ओम प्रकाश साहू, शुभम यादव, मंत्री संतोष साहू, आशिष शर्मा, कार्यालय मंत्री सोनु निर्मलकर, सोशल मीडिया प्रभारी सुमित जायसवाल, नीति एवं अनुसंधान प्रमुख आयुष पटनवार, कार्यसमिति सदस्य संतोष साहू, नागेश वर्मा, युवराज नेटी सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं एवं हितग्राही महिलाएं उपस्थित रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

