सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल युवक के खिलाफ FIR की मांग
बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गौरव धनकर ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, गुलाब नगर मोपका निवासी देवाशीष बोस पर फेसबुक के माध्यम से भारत माता का अश्लील एवं आपत्तिजनक चित्र प्रसारित करने का आरोप है। इसके अलावा, देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ भी कथित रूप से भ्रामक और अपमानजनक टिप्पणियां की गई हैं, जिससे संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंचने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी द्वारा तिरंगे के प्रतीक स्वरूप कपड़े को पैर से कुचलते हुए एक वीडियो/पोस्ट साझा किया गया, जो राष्ट्रीय सम्मान के विरुद्ध है। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल बताया जा रहा है। आवेदक ने पुलिस से भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं, आईटी एक्ट और राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी, आपत्तिजनक सामग्री हटाने और साइबर जांच की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


