कोरबा में महिला की सिर कुचलकर हत्या का खुलासा:

कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोकहड़ा में खेत के पास मिली 24 वर्षीय युवती सुखमनिया एक्का की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। युवती की पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या की गई थी। इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने में डॉग स्क्वॉड के जांबाज खोजी कुत्ते 'बाघा' ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने मृतका के पड़ोसी आरोपी सहस राम मिंज (38 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। खेत में मिला था खून से लथपथ शव मामला 23 सितंबर का है, जब ग्राम लोकहड़ा में खेत के पास सुखमनिया का खून से लथपथ शव बरामद हुआ था। सिर पर भारी पत्थर से वार कर उसे मौत के घाट उतारा गया था। वनांचल और पहाड़ी इलाका होने के कारण मोबाइल नेटवर्क व तकनीकी संसाधनों की कमी थी, जिससे पुलिस के सामने आरोपी तक पहुंचना एक बड़ी चुनौती थी। पसान पुलिस, फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। 'बाघा' ने 500 मीटर दौड़कर सीधे कातिल के घर में दी दस्तक घटनास्थल पर छोड़े जाने के बाद डॉग स्क्वॉड के खोजी कुत्ते 'बाघा' ने खून से सने पत्थर व घटनास्थल से गंध ली। इसके बाद बाघा दुर्गम रास्तों और पगडंडियों से होते हुए करीब 500 मीटर दूर सीधे आरोपी सहस राम के घर में जा घुसा। इसके आधार पर पुलिस ने सहस राम को हिरासत में लिया। गुमराह करता रहा आरोपी, मनोवैज्ञानिक पूछताछ में टूटा हिरासत में आने के बाद आरोपी लगातार पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा। हालांकि, मनोवैज्ञानिक तरीके से की गई कड़ाई से पूछताछ के आगे वह टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। हत्या की वजह: पत्नी और भाभी को शराब पिलाने का विवाद पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतका सुखमनिया उसकी पत्नी की सहेली थी। आरोपी के अनुसार, वह उसकी पत्नी और छोटे भाई की बहू को भी शराब पिलाती थी। 22 सितंबर की शाम को जब आरोपी घर लौटा, तो उसने तीनों को शराब के नशे में विवाद करते देखा। गुस्से में उसने सुखमनिया को घर से भगा दिया। इसके बाद जब वह अपने चाचा के घर जाने लगी, तो आरोपी ने सुनसान खेत (मुडहीकुवां) के पास उसका पीछा किया और पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी।

Sep 29, 2026 - 13:33
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
कोरबा में महिला की सिर कुचलकर हत्या का खुलासा:

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0