हरदाडीह में 5 अप्रैल से सवा लाख पार्थिवलिंग निर्माण व शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

रिपोर्ट....राकेश मिश्रा.. बिलासपुर/सीपत। ग्राम हरदाडीह में आगामी 5 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक सवा लाख पार्थिवलिंग निर्माण एवं संगीतमय शिव महापुराण कथा व गौ कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन हरदाडीह मिडिल स्कूल मैदान, थाना सीपत में दोपहर 3 बजे से “शिव इच्छा” तक प्रतिदिन आयोजित होगा। आयोजन की शुरुआत 5 अप्रैल को जल शोभायात्रा, वेदी पूजन एवं देवगण आह्वान के साथ होगी। 6 अप्रैल को पार्थिव लिंग निर्माण एवं शिव महात्म्य वर्णन, 7 अप्रैल को शिवलिंग प्राकट्य, 8 अप्रैल को भस्म-रुद्राक्ष व सती चरित, 9 अप्रैल को शिव-पार्वती विवाह महोत्सव, 10 अप्रैल को शिव अवतार कथा, 11 अप्रैल को द्वादश ज्योतिर्लिंग कथा, 12 अप्रैल को पंचाक्षर मंत्र महिमा, 13 अप्रैल को पार्थिव लिंग पूजन विधि तथा 14 अप्रैल को शिव चरित्र एवं उपसंहार (चढ़ोत्री) का आयोजन होगा। 15 अप्रैल को आशीर्वाद एवं रुद्राक्ष वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। प्रतिदिन सुबह 8 बजे से वेदी पूजन, पार्थिव पूजन एवं सामूहिक रुद्राभिषेक भी आयोजित होंगे। कथाव्यास पं. राजेन्द्र दुबे एवं महंत जागेश्वर अवस्थी के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है। आयोजन में विभिन्न महिला स्व-सहायता समूहों सहित ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

Mar 31, 2026 - 10:24
 0  20
💬 WhatsApp पर शेयर करें
हरदाडीह में 5 अप्रैल से सवा लाख पार्थिवलिंग निर्माण व शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0