हरियाणा राज्य की खुशी ने प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी 2026 में शामिल होने पर जाहिर की खुशी,छत्तीसगढ़ की भूमि पर एक भारत श्रेष्ठ भारत का परिदृश्य - खुशी

बालोद - प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी 2026 में शामिल होने आई हरियाणा राज्य के पलवल जिले से आई ने खुशी ने कहा कि यहां आने के बाद बहुत खुशी महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे सोचा था उससे कही ज्यादा अच्छा ये जंबूरी का कार्यक्रम है। खुशी ने बताया कि वह 11वीं कक्षा में अध्ययनरत है और वे अपने स्कूल के सभी रोवर-रेंजर्स के साथ आई है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की भूमि पर और हमें यहां पर आकर बहुत अच्छा लग रहा है। हमने यहां आकर अच्छी-अच्छी चीजें सीखी हैं और आज हम यहां गोंदली जलाशय का प्राकृतिक दृश्य को देखने आए हैं। हमें यह देखकर भी बहुत अच्छा लगा। यहां का वातावरण, प्राकृतिक सौंदर्य बहुत ही अच्छी एवं मनोरम हैं और हमें यहां से नया-नया अनुभव भी सीखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमें छत्तीसगढ़ की भूमि पर एक भारत श्रेष्ठ भारत परिदृश्य देखने को मिल रहा है। खुशी ने कहा कि जंबूरी में अलग-अलग राज्य के रोवस रेंजर्स द्वारा अनुशासन में रहकर विभिन्न प्रकार के कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे अपनी टीम के साथ अपने राज्य की संस्कृति-कला को प्रस्तुत कर रहे हैं और जो हमने पहले नहीं देखा था, वो हमें यहां पर देखने को मिल रहा है। जिससे अच्छा अनुभव ले रहे हैं और अलग अलग कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे हैं। जिसे देखकर बहुत अच्छा लगता है। खुशी ने बताया कि जंबूरी दुधली में सुविधाएं बहुत अच्छी है। नाश्ता और भोजन सहित सभी व्यवस्थाएं बहुत अच्छी है। हरियाणा राज्य के पलवल जिले के रोवर रेंजर टीम के रौनक ने बताया कि यहां का मौसम बहुत सुहाना है और यहां की प्राकृतिक दृश्य बहुत अच्छा लग रहा है। रौनक ने यहां पर कैंप लगाकर एक-दो सप्ताह रहने की इच्छा जाहिर की।

Jan 11, 2026 - 19:26
 0  3
💬 WhatsApp पर शेयर करें
हरियाणा राज्य की खुशी ने प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी 2026 में शामिल होने पर जाहिर की खुशी,छत्तीसगढ़ की भूमि पर एक भारत श्रेष्ठ भारत का परिदृश्य - खुशी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0