हांफा में भगवान नृसिंह मंदिर में बैठक का आयोजन, भक्तों से सहयोग की अपील

बिलासपुर - ग्राम हांफा स्थित सिद्ध बघर्रा पाठ भगवान नृसिंह नाथ देव मंदिर में भगवान नृसिंह के प्राकट्य दिवस (जन्मोत्सव) को भव्य रूप से मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस अवसर पर मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करने की घोषणा की गई है।मंदिर के आचार्य धनेश उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 30 अप्रैल 2026, गुरुवार को भगवान विष्णु के चौथे अवतार भगवान नृसिंह देव का प्राकट्य दिवस मनाया जाएगा। यह दिन ग्राम हांफा के इष्ट देव भगवान बघर्रा पाठ नृसिंह देव के जन्मोत्सव के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा, पूजा-अर्चना एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समस्त ग्रामवासी एवं शहर के भक्तजन सहभागिता करेंगे।आचार्य उपाध्याय ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस आयोजन को सफल बनाने के लिए तन, मन और धन से सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जो भी भक्त आर्थिक सहयोग करेंगे, उनके नाम सहित संपूर्ण आय-व्यय का विवरण सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत किया जाएगा।बैठक का आयोजन गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 को शाम 6:00 बजे मंदिर परिसर में रखा गया है, जिसमें आयोजन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।सभी ग्रामवासी एवं शहर के भक्तों से इस बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव एवं सहयोग देने का सादर आग्रह किया गया है।

Apr 13, 2026 - 12:10
 0  22
💬 WhatsApp पर शेयर करें
हांफा में भगवान नृसिंह मंदिर में बैठक का आयोजन, भक्तों से सहयोग की अपील

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0