13 अप्रैल को निगम की सामान्य सभा, मेयर पेश करेंगी बजट

बिलासपुर नगर निगम की सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक 13 अप्रैल को आयोजित होगी। बैठक दोपहर 12 बजे स्व. लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में होगी, जिसमें शहर के विकास और प्रशासनिक कार्यों से जुड़े सात प्रमुख एजेंडों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे। इस दौरान महापौर पूजा विधानी वर्ष 2026-27 का अनुमानित बजट पेश करेंगी, साथ ही 2025-26 के पुनरीक्षित बजट पर भी विचार किया जाएगा। बैठक में सामाजिक प्रमाण पत्र से जुड़े प्रकरण, गोंडवाना चौक व देवरीखुर्द में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापना, मोपका चौक स्थित उद्यान के नामकरण तथा इमलीपारा रोड के नए व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स की दुकानों के किराया निर्धारण जैसे अहम मुद्दे शामिल हैं। इसके अलावा शहर में जीआईएस आधारित सफाई व्यवस्था और करोड़ों रुपए की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृतियों पर भी चर्चा होगी। निगम अधिकारियों के अनुसार, इन प्रस्तावों पर निर्णय से शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी। बैठक में पार्षद अपने-अपने वार्ड की समस्याएं भी उठाएंगे, जिससे हंगामे के आसार हैं। पार्षदों को अपने प्रश्न 7 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक जमा करने होंगे, जबकि 8 अप्रैल को लॉटरी के माध्यम से प्रश्नों का क्रम तय किया जाएगा।

Apr 3, 2026 - 09:42
 0  7
💬 WhatsApp पर शेयर करें
13 अप्रैल को निगम की सामान्य सभा, मेयर पेश करेंगी बजट

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0