वर्ल्ड वन न्यूज़ का बड़ा असर: जर्जर सिटी बस स्टैंड की खबर के बाद हरकत में आया रेलवे प्रशासन

बिलासपुर। वर्ल्ड वन न्यूज़ की एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है। रेलवे स्टेशन के समीप स्थित सिटी बस स्टैंड की बदहाल और जर्जर स्थिति को लेकर वर्ल्ड वन न्यूज़ द्वारा खबर के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया है। साफ तौर पर दिखाया गया था कि सिटी बस स्टैंड की छत पूरी तरह जर्जर अवस्था में है और टीन शीटें झूल रही हैं। इन खतरनाक हालातों के बावजूद यात्री मजबूरी में उसी छत के नीचे बैठने को विवश थे, जिससे किसी भी वक्त बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी।खबर के प्रसारण और वेब पर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद रेलवे प्रशासन ने संज्ञान लिया और सिटी बस स्टैंड में मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। यह वही बस स्टैंड है जहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में यात्री बसों का इंतजार करते हैं।हालांकि बड़ा सवाल अब भी बना हुआ है कि यदि समय रहते इस ओर ध्यान दिया गया होता तो यात्रियों की जान जोखिम में क्यों डाली जाती? फिलहाल मरम्मत कार्य शुरू होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई जा रही है कि भविष्य में सिटी बस स्टैंड को पूरी तरह सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया जाएगा।

Jan 2, 2026 - 13:53
 0  18
💬 WhatsApp पर शेयर करें
वर्ल्ड वन न्यूज़ का बड़ा असर: जर्जर सिटी बस स्टैंड की खबर के बाद हरकत में आया रेलवे प्रशासन

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0