शिवसैनिको ने हिंदू हृदय सम्राट श्रद्धेय बालासाहेब ठाकरे का मनाया जन्मोत्सव

शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के शिवसैनिकों द्वारा प्रदेश महासचिव सुनील कुमार झा के मार्गदर्शन में यशवंत गोरख एवं मणि शंकर शर्मा के नेतृत्व में संभाग कार्यालय बिलासपुर में शिव सैनिकों द्वारा शिवसेना के संस्थापक हिंदू हृदय सम्राट श्रद्धेय बालासाहेब ठाकरे का केक काटकर जयंती मनाया गया प्रेस को जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी रोमेश शर्मा ने बताया कि 23 जनवरी की तारीख भारतीय राजनीति के इतिहास में सुनहरे अक्षर में दर्ज है इसी दिन पुणे की धरती पर शिवसेना के संस्थापक हिंदू हृदय सम्राट श्रद्धेय बाला साहेब ठाकरे का जन्म हुआ था उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में कभी कोई चुनाव नहीं लड़ा इसके बावजूद वे महाराष्ट्र की राजनीति के बेताज बादशाह बने रहे बाला साहेब ने सत्ता की कुर्सी पर बैठे बिना ही सरकारें बनाईं और गिराई श्रद्धेय बाल ठाकरे ने एक कार्टूनिस्ट के रूप में अपना सफर शुरू किया था उनकी रेखाओं में व्यंग्य भी था. उनकी तीखा राजनीतिक प्रहार भी था 1966 में शिवसेना की स्थापना ने मुंबई की वातावरण को हमेशा के लिए बदल दिया उन्होंने हिंदुत्व को अपनी राजनीति का मुख्य हथियार बनाया वे एक ऐसे नेता थे जिनकी हुंकार पर पूरा देश एक झटके में थम जाती थी उनके पास सत्ता का वो ‘रिमोट कंट्रोल’ था जिससे बड़े-बड़े राजनेता भी खौफ खाते थे ऐसे महापुरुष का जयंती बिलासपुर की शिव सैनिकों द्वारा हर्षोल्लास के साथ केक काटकर मनाया गया जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश महासचिव माननीय सुनील कुमार झा महानगर अध्यक्ष मणि शंकर शर्मा यशवंत गोरख विनय मिश्रा यशवंत साहू संजय पवार अनिल कौशिक नीलमणि कौशिक दुर्गेश ठाकुर जिला मीडिया प्रभारी रोमेश शर्मा एवं समस्त शिव सैनिक उपस्थित थे

Jan 24, 2026 - 09:52
 0  6
💬 WhatsApp पर शेयर करें
शिवसैनिको ने हिंदू हृदय सम्राट श्रद्धेय बालासाहेब ठाकरे का मनाया जन्मोत्सव

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0