कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं
बालोद - कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मधुर एवं आत्मीय बातचीत कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जनदर्शन में आज ग्राम साल्हे के कृषक अशोक कुमार, नकुल एवं बरातुराम तथा ग्राम अंगारी के कृषक अंजली डडसेना, ग्राम चरवाही निवासी दिलीप कुमार साहू, नया पारा बालोद निवासी देभुराम साहू सहित जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे आवेदकों ने अपने मांगों एवं समस्याओं के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


