5 अप्रैल को होगा “स्वच्छ अरपा सायक्लोथॉन बिलासपुर 2026” का भव्य आयोजन, फिटनेस को मिलेगा बढ़ावा

रिपोर्ट....राकेश मिश्रा... बिलासपुर में फिटनेस, स्वास्थ्य और साइक्लिंग संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “स्वच्छ अरपा सायक्लोथॉन बिलासपुर 2026” का भव्य आयोजन आगामी 5 अप्रैल 2026 (रविवार) को प्रातः 5:30 बजे किया जाएगा। इस आयोजन में नगर पालिका निगम बिलासपुर का सहयोग रहेगा। इस संबंध में शुक्रवार को नेहरू नगर में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजक एसएमएस टीम के संस्थापक प्रदीप साहू एवं अंतरराष्ट्रीय साइक्लिस्ट तथा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डधारी संतोष गुप्ता ने आयोजन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह सायक्लोथॉन 25 किलोमीटर की होगी, जिसका प्रारंभ मुंगेली नाका ग्राउंड से सुबह 5:30 बजे किया जाएगा। रेस का रूट मुंगेली नाका से नेहरू चौक, वहां से कोनी, फिर सकरी नेशनल हाईवे होते हुए मंगला चौक मार्ग से पुनः मुंगेली नाका तक निर्धारित किया गया है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह एवं नगर निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे की उपस्थिति रहेगी। इसके अलावा कार्यक्रम में रैपर ललित साहू, दादा 2211 और कनक साहू की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र होगी। विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. आकांक्षा साहू, शिखा साहू, प्रकृति खन्ना, लवण्या कश्यप, साक्षी खरे, टोफीक खान, मनु राज, जय चंद्राकार, उज्जवल भारत एवं मनीष यादव शामिल होंगे। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए एंबुलेंस एवं फर्स्ट एड की समुचित व्यवस्था की गई है। इस सायक्लोथॉन में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं, जिसमें प्रथम पुरस्कार 10,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 7,000 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 5,000 रुपये रखा गया है। इसके अतिरिक्त टॉप 10 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट एवं फिनिशर सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के लिए रात्रि विश्राम एवं भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन 9098999907 में किया जा सकता है। आयोजकों ने बिलासपुर एवं आसपास के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Apr 3, 2026 - 20:35
 0  4
💬 WhatsApp पर शेयर करें
5 अप्रैल को होगा “स्वच्छ अरपा सायक्लोथॉन बिलासपुर 2026” का भव्य आयोजन, फिटनेस को मिलेगा बढ़ावा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483