लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने शैक्षणिक गतिविधियों के साथ कराया राखी मेकिंग कॉम्पटीशन

बिलासपुर। डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट शैक्षणिक गतिविधि के अंतर्गत लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा द्वारा सरकंडा स्थित न्यू मॉडर्न हाई स्कूल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्लब की ओर से प्राइमरी एवं मिडिल कक्षा के विद्यार्थियों की शैक्षणिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए साइंस प्रोजेक्ट, अल्फाबेट पिक्चर, टेबल, मैप सहित अन्य उपयोगी शैक्षणिक सामग्री स्कूल की प्राचार्य किरण सिंह को प्रदान की गई। इसका उद्देश्य शिक्षकों को कक्षा में पढ़ाई को और अधिक रोचक एवं प्रभावी बनाने में सहयोग देना रहा। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर बच्चों के बीच राखी मेकिंग कॉम्पटीशन का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को दो समूहों में विभाजित किया गया। दोनों समूहों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। क्लब अध्यक्ष संजना मिश्रा एवं रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी की ओर से विजेता बच्चियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं कुछ विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। कार्यक्रम में सुधा परिहार, उषा मुदलियार, मंगला कदम एवं किरण बाजपेयी सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ अपनी सभ्यता, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है।

Aug 31, 2026 - 21:49
 0  3
💬 WhatsApp पर शेयर करें
लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने शैक्षणिक गतिविधियों के साथ कराया राखी मेकिंग कॉम्पटीशन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483