वेस्ट जोन चैंपियनशिप के लिए सीनियर बैडमिंटन टीम का गठन, 150 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
बिलासपुर में जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में रेड डायमंड स्पोर्ट्स एकेडमी, तोरवा में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग के करीब 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और लगभग 228 मुकाबले खेले गए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. मनोहर गोलाइट एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश बैडमिंटन संघ की कविता दीक्षित ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता के पांच वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेंस सिंगल्स में सिद्धार्थ प्रताप, वूमेंस सिंगल्स में हीरल चौहान, मिक्स्ड डबल्स में सौरव साहू और हीरल चौहान, मेंस डबल्स में जयदीप प्रताप तथा वूमेंस डबल्स में राशि माल और श्वेता परदेशी ने विजेता का खिताब हासिल किया। जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अरविंद गोयल, डॉ. एम.एल. चंद्राकर एवं उपाध्यक्ष मनीष उभरानी ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर आगामी वेस्ट जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए सीनियर खिलाड़ियों की टीम का गठन भी किया गया है। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0




