7 साल बाद सशक्त एप से पकड़ा गया बाइक चोर, सरकंडा पुलिस की कार्रवाई

रिपोर्ट...राकेश मिश्रा...बिलासपुर में सरकंडा पुलिस ने तकनीक की मदद से सात साल पुराने बाइक चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वर्ष 2019 में बंधु कॉम्प्लेक्स के सामने से चोरी हुई बाइक (सीजी 10 एबी 5639) को सशक्त एप के जरिए ट्रेस किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर तिफरा निवासी रोशन शर्मा तक पहुंच बनाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने बाइक चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सशक्त एप जैसे तकनीकी माध्यमों के उपयोग से पुराने मामलों को सुलझाना अब आसान हो गया है। इससे न केवल अपराधियों तक तेजी से पहुंच संभव हो रही है, बल्कि लंबित मामलों के निराकरण में भी मदद मिल रही है। इस कार्रवाई से यह भी स्पष्ट हुआ है कि पुलिस अब तकनीक का सहारा लेकर पुराने अपराधों पर भी प्रभावी कार्रवाई कर रही है, जिससे अपराधियों में डर और कानून व्यवस्था में विश्वास बढ़ रहा है।

Apr 3, 2026 - 09:56
 0  23
💬 WhatsApp पर शेयर करें
7 साल बाद सशक्त एप से पकड़ा गया बाइक चोर, सरकंडा पुलिस की कार्रवाई

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0